
सारांश



यह आर्टिकल उन नयी नयी मम्मियों के लिए बहुत काम की होगी जिन्हें अपने नवजात बच्चों को गहरी नींद सुलाने के लिए कुछ कारगर टिप्स की ज़रूरत है. सोते हुए बच्चे को निहारना अपने आप में बड़ा प्यारा एहसास है क्योंकि नींद में छोटे बच्चे इतने प्यारे और मासूम लगते हैं कि उन्हें देखकर दिल प्यार से भर जाता है. लेकिन जैसे ही वे जागकर रोते हैं तो माँ को चिंता होने लगती है.
शायद आपको पता न हो कि नवजात शिशु का दिन में 18-20 घंटे सोना और रात में 2-3 बार जागना सामान्य बात है और आप कुछ छोटे छोटे टिप्स अपनाकर इन घंटों को एक नियमित स्लीपिंग शेड्यूल में ढाल सकती हैं. इस लेख में आपको बताएँगे कि आप इसे कैसे कर सकती हैं.
लगभग 7 महीने की उम्र के बच्चों वाली 405 माताओं के ऊपर किए गए एक शोध से पता चला कि उनमें से जो माताएँ बच्चे को सुलाने के लिए एक नाइट रूटीन का पालन करती हैं उनके बच्चे रात में आसानी से और जल्दी सो जाते हैं. साथ ही इससे रात भर अच्छी और गहरी नींद के साथ साथ बच्चे न तो रात में बार बार उठते हैं और न ही रोते हैं.
बच्चे के 6-12 सप्ताह का होने पर उसके नींद आने के संकेतों पर ध्यान दें. जब भी आप को लगे कि बच्चे को नींद आ रही है तो उसे बिस्तर पर लिटा दें और खुद ही सोने दें. बच्चे को अपनी गोद में पूरी तरह से सोने तक लिटाये रखने की आदत डालने से बचें वरना यह आदत लंबे समय तक आपकी परेशानी का कारण बनी रहेगी.
जब भी आप अपने बच्चे को सुलायें तो हमेशा उसके सिर को सहारा देने वाले पिलो का उपयोग करें क्योंकि इससे नींद के दौरान बच्चे का पोस्चर सही बना रहता है विशेष रूप से उसके सिर का आकार. इसके लिए एक बेस्ट क्वालिटी का पिलो खरीदें जैसे कि माइलो का हेड शेपिंग मस्टर्ड सीड्स बेबी पिलो विद नेक एंड शोल्डर सपोर्ट. सरसों के तकिए बहुत ही नर्म होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और साथ ही बच्चे के सिर को गोलाकार बनाने में भी मदद मिलती है.
हमेशा ध्यान दें कि बच्चा जब सो रहा हो तो उसके स्लीपिंग रूम में किसी भी तरह का शोरगुल न हो. कमरे की सभी लाइटें बुझा दें और पर्दे खींच दें ताकि बाहर को रोशनी हल्की हो जाए.
यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन एक्स्पर्ट्स का मानना है कि ऐसा करने से बच्चे अपने आप सोना सीखने लगते हैं. यह ट्रिक 5 से 6 महीने के बच्चों पर लागू नहीं होती. इसे आप शिशु के सात महीने का हो जाने पर शुरू कर सकती हैं. यह थोड़ा मुश्किल ज़रूर लगता है लेकिन शुरू में आप 5-6 मिनट तक बच्चे के पास न जाएँ और कुछ ही दिन में आप देखेंगी कि उसकी रोने की आदत में सुधार आता जा रहा है. एक सप्ताह के भीतर ही आप को बच्चे की नींद में काफी इम्प्रूव्मेंट नज़र आएगा.
अभी पढ़ें : क्या बेबी के सिर का गोल आकार होना ज़रूरी है?
तो इस लेख में हम ने आपको बताये बच्चे को गहरी और लंबी नींद सुलाने के कुछ टिप्स और ट्रिक्स. आप ऊपर बताए गए तरीकों को ज़रूर आजमाएं और इससे धीरे-धीरे आपके बच्चे की नींद में ज़रूर सुधार आएगा. इसके अलावा अपने बच्चे की गहरी नींद के लिए माइलो का हेड शेपिंग मस्टर्ड सीड्स बेबी पिलो ज़रूर ट्राई करें. इसकी मदद से आपके बच्चे को बिना व्यवधान के अच्छी और गहरी नींद सोने में मदद मिलेगी और वह स्वस्थ भी रहेगा.
सही पिलो और सुरक्षित स्लीप एसेंशियल्स आपके बच्चे को गहरी, आरामदायक नींद देने में मदद करेंगे.

Baby Wooden Cot with Rocker & Wheel




Baby Wooden Cot cum Desk with Wheel




Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |